{"_id":"67cc79011be68b8a130452ff","slug":"140-lakh-rupees-were-extorted-from-a-youth-on-the-pretext-of-sending-money-from-saudi-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-130658-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सऊदी से रकम भेजने का झांसा देकर युवक से हड़पे 1.40 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सऊदी से रकम भेजने का झांसा देकर युवक से हड़पे 1.40 लाख रुपये
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कलौली निवासी सद्दाम से साइबर ठगों ने 1.40 लाख रुपये की रकम हड़प ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात में गांव कलौली निवासी पीड़ित सद्दाम ने तहरीर देकर बताया कि उनके फेसबुक अकाउंट पर गांव के ही एक व्यक्ति की आईडी से मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि वह सऊदी अरब में है और वह उनके पास 7.85 लाख रुपये भेज रहा है। कुछ दिन बाद बुलंदशहर आकर रुपये ले लेगा।
इसके बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई, जिसमें कहा गया कि वीजा लगने में कुछ परेशानी हो रही है। वीजा लगवाने के नाम पर उससे अपने खाते में 1.80 लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। इसके बाद उनके पास एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि वह दिल्ली स्थित एक बैंक से बोल रहे हैं और सऊदी अरब से एक व्यक्ति ने काफी रुपये भेजे हैं, जो जल्द ही उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इस पर उसने 1.40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ जालसाजी की गई है। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि साइबर टीम की मदद से मामले में जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।