फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   14 year old girl dies due to electric shock

Bulandshahar News: करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
पहासू। थाना क्षेत्र के फतिहाबाद गांव में सोमवार रात को पंखे (तूफान पंखा) में उतरे करंट से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। पंखे में करंट आने का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


फतेहाबाद गांव निवासी विकंबर ने बताया कि सोमवार रात को खाना खाकर सभी लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी उसकी 14 वर्षीय बेटी नैन्सी तूफान पंखा लगा रही थी। जब उसने बिजली के बोर्ड में पंखे का तार लगाया तो झटके से करंट पंखे के ऊपरी हिस्से पर आ गया। इसी के साथ नैन्सी करंट के चपेट में आ गई। वहां मौजूद परिवार के लोगों ने डंडे की मदद से पंखे के तार को हटाया। उसके बाद करंट से झुलसी नैन्सी को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित पिता विकंबर ने बताया कि उसकी बेटी नैन्सी नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। पढ़ाई में काफी अव्वल रहती थी। मंगलवार को परिजनों ने किशोरी का अंतिम संस्कार किया। विकंबर का कहना है कि पंखा रोजाना लगाया जाता था और उसी बोर्ड पर उसका प्लग लगता था। मौसम में नमी या बोर्ड में ऊंगली के स्पर्श से करंट आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed