{"_id":"681a3dd340a60a1b6807d18d","slug":"14-buses-that-have-completed-their-time-period-will-be-removed-from-the-route-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-133555-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मार्ग से हटाई जाएगी समयावधि पूरी कर चुकी 14 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मार्ग से हटाई जाएगी समयावधि पूरी कर चुकी 14 बसें
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर डिपो पर समयावधि पूरी कर चुकी 14 रोडवेज बसों को मार्ग से हटावा कर वर्कशॉप में खड़ी करवा दिया गया है। साथ ही बसों के समयावधि पूरे हो जाने पर मुख्यालय पत्र भेजकर एनसीआर क्षेत्र से बाहर अन्य डिपो या नीलाम करने की मांग की है।
मंगलवार को तीन बसों का पंजीयन निरस्त करने के लिए बस को क्षेत्रीय कार्यालय गाजियाबाद भेजा गया। वहीं, नई बसों का लंबे रूट पर संचालन शुरू कर दिया गया।
बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि बुलंदशहर एनसीआर क्षेत्र में शामिल है। ऐसे में डिपो की 14 बसें 10 वर्ष की समयावधि पूरी कर चुकी हैं। समयावधि पूरी हो जाने पर बसों का संचालन रोक दिया गया। इन सभी बसों को वर्कशॉप में खड़ा करवा दिया गया है।
साथ ही बसों की समयावधि पूरी होने की रिपोर्ट मुख्यालय पत्र भेजकर दे दी है। इन बसों को एनसीआर क्षेत्र से बाहर अन्य डिपो पर संचालन करवाने या नीलाम कराने की मांग की है। जिससे वर्कशॉप में अन्य बसों को खड़े होने का स्थान मिल सके। मंगलवार को तीन बसों का पंजीयन निरस्त कराने के लिए गाजियाबाद क्षेत्रीय कार्यालय भेजा गया। बताया कि नई बसों को लंबे रूट पर संचालन शुरू कर दिया है।