{"_id":"5b955ac6867a557ffe03e9d3","slug":"131536514758-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की सड़क हादसे में मौत
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में महिला की मौत
जहांगीरपुर। थाना खंदौली क्षेत्र के गांव पीली पोखर के पास रविवार को तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से कार सवार महिला की मौत हो गई। जबकि महिला के पति और दो बच्चे गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
भुन्ना जाटान गांव निवासी पवन (26) रविवार को अपनी पत्नी रूबी (24) और दो बच्चों के साथ कार से अपनी ससुराल जा रहा था। इसी दौरान थाना खंदौली क्षेत्र के गांव पीली पोखर के पास तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला रुबी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति पवन और तीन साल की बेटी शौर्य और एक वर्ष का बेटा अरब सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।