{"_id":"5b6ed7d44f1c1bed238b5e31","slug":"131533990868-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने किया बिजलीघर पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने किया बिजलीघर पर हंगामा
Updated Sat, 11 Aug 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाठी-डंडे लेकर बिजलीघर पर पहुंचे ग्रामीण, हंगामा
पहासू। गंगावली गांव में ग्रामीण शुक्रवार को गांव में विद्युत पोल लगाने की मांग को लेकर पलड़ा झाल बिजली घर पर लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों को आते देख विद्युत कर्मी बिजलीघर से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
क्षेत्र के गांव गंगावली माजरा के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण पलड़ा झाल बिजलीघर पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 40-45 कनेक्शन हैं। बावजूद इसके गांव में विद्युत पोल अभी तक नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर से केबल डालकर किसी तरह विद्युत आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि बिजली कर्मी दबाव बना कर अवैध उगाही भी कर रहे हैं। उधर, बिजली घर पर पहुंचे ग्रामीणों का गुस्सा देख मौजूद विद्युत गर्मी मौके से भाग गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसर तरह मामले को शांत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।