{"_id":"5b3fa3f44f1c1b0c278b4e59","slug":"131530897396-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रहे वृद्ध की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर सो रहे वृद्ध की हत्या
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर सो रहे वृद्ध की हत्या
- चबूतरे पर लहूलुहान हालत में मिला शव
- सिर और कान के पास मिले चोट के निशान
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव बादौली में घर के बाहर सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह चबूतरे पर वृद्ध का लहूलुहान शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। एसएसपी समेत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार रात गांव बादौली निवासी किसान सुरंजन सिंह (70) खाना खाने के बाद बाहर चबूतरे पर सोने चले गए। इसी दौरान किसी ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। सिर और कानों के पास चोट के निशान थे। घर के अंदर सो रही सुरंजन सिंह की पत्नी रमरति देवी जब सुबह जगने के बाद बाहर आईं तो पति का लहूलुहान शव देख उनकी चीख निकल गई। चीख सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर अरनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान एसएसपी केबी सिंह और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। पूछताछ के दौरान परिजनों ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया। मृतक के पुत्र संदीप की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।