फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पर्यावरण को बचाने की कवायद भाजपाई लगाएगे 27 हजार पौधे

पर्यावरण को बचाने की कवायद भाजपाई लगाएगे 27 हजार पौधे

Fri, 06 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण को बचाने की कवायद भाजपाई लगाएगे 27 हजार पौधे
पर्यावरण संरक्षण के लिए भाजपाई लगाएंगे 27250 पौधे
विज्ञापन

- विधायक ने पौधरोपण का अभियान का किया शुभारंभ
सिकंदराबाद। पर्यारण संरक्षण के लिए भाजपा कार्यकर्ता सिकंदराबाद में 27250 पौधे लगाएंगे। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक विमला सोलंकी ने हाईवे बाईपास सिरोधन मोड़ पर छायादार वृक्ष लगाकर अभियान की शुरुआत की।

विधायक ने कहा कि आज मानव ने अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। पर्यावरण के असंतुलित होने से इसका लोगों के जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। ग्लेशियर पिघल रहे है। यदि पर्यावरण को नहीं बचाया गया तो एक वो दिन दूर नहीं जब पृथ्वी नष्ट हो जाएगी। हमें पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विधान सभा क्षेत्र में हाईवे बाइपास पर दोनों ओर 6250 पौधे लगाए जाएगे। ग्रा गेसूपुर में दस हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। नया गांव में 3300 व गांगरौल में 7000 हजार पौधे लगाए जाएगे। बताया कि पौधरोपण को पूरा करने के लिए 31 जुलाई का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के शुभारंभ पर रेंजर रामपाल सिंह, वन दरोगा मुकेश सिरोही, बीट प्रभारी विनोद कुमार, ठाकुर यशपाल सिंह, दीपक गौड़, नरेंद्र सैनी, रामकुमार गुप्ता, धनश्याम सैनी, नरेंद्र सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed