{"_id":"66d5fa2a8441826ec802b4d5","slug":"131-lakh-transferred-from-the-account-fraudulently-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-121318-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: धोखाधड़ी कर खाते से ट्रांसफर किए 1.31 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: धोखाधड़ी कर खाते से ट्रांसफर किए 1.31 लाख
विज्ञापन
चोला। धोखाधड़ी से युवक के खाते से 1.31 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। शिकायत करने पर आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहा हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव बंचावली निवासी जुगेंद्र ने बताया कि नेट बैंकिंग के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण वह अपने परिवार के ही एक युवक से नेट बैंकिंग कराया करता था। इसके चलते उसका यूपीआई कोड समेत खाते की समस्त जानकारी उक्त युवक के पास थी। उक्त युवक ने कई बार में उसके खाते से 1.31 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। जब वह बैंक में पासबुक अपडेट कराने के लिए गए तो उन्हें खाते से रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी हुई। उन्होंने उक्त युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की थाना चोला में तहरीर दी। पुलिस में शिकायत किए जाने पर आरोपी युवक उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। निरीक्षक लोकेश प्रताप ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(जान से मारने की धमकी देना) की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। खाते से रुपये ट्रांसफर किए जाने की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है। इस संबंध में साइबर सेल द्वारा ही कार्रवाई की जाएगी।