{"_id":"67c9d6fc6d14d27e71034408","slug":"13-big-defaulters-of-the-transport-department-in-the-district-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-130570-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिले में परिवहन विभाग के 13 बड़े बकायेदार, फोटो चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिले में परिवहन विभाग के 13 बड़े बकायेदार, फोटो चस्पा
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय पर चस्पा बकायेदारों की सूची। संवाद
बुलंदशहर। परिवहन विभाग के जिले के 13 बड़े बकायेदार हैं। अब इन सभी की नाम, पता और फोटो के साथ एआरटीओ कार्यालय पर सूची चस्पा की गई है। इन 13 बड़े बकायेदारों पर विभाग का 30.76 लाख रुपये का राजस्व बकाया चल रहा है। जल्द टैक्स जमा न करने पर संबंधित के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
जिलेभर में 14,216 व्यावसायिक वाहनों पर संभागीय परिवहन विभाग का 40 करोड़ चार लाख रुपये टैक्स बकाया चल रहा था। बकाया टैक्स पर जुर्माने में छूट देने के लिए छह नवंबर से पांच फरवरी तक एकमुश्त समाधान योजना चलाई गई। इस योजना में मात्र 847 वाहन स्वामियों ने पंजीकरण करा छूट का लाभ लिया। इन्होंने दो करोड़ नौ लाख रुपये का टैक्स संभागीय परिवहन विभाग को जमा कराया। जबकि, 13,369 वाहन स्वामियों ने एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण ही नहीं कराया। न ही बकाया टैक्स जमा कर रहे हैं।
जिले के 13 व्यावसायिक वाहन स्वामियों पर विभाग का 30 लाख 76 हजार 279 का टैक्स बकाया है। एकमुश्त समाधान योजना में भी संबंधित ने कोई लाभ नहीं लिया। नोटिस भेज दिया गया है। साथ ही कार्यालय पर बड़े बकायेदारों की फोटो के साथ सूची चस्पा करा दी गई है। - सतीश कुमार, एआरटीओ प्रशासन