{"_id":"66c4caf6847abb490006eb56","slug":"12th-class-student-dies-due-to-stomach-ache-and-vomiting-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-120625-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पेट में दर्द और उल्टी से 12वीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पेट में दर्द और उल्टी से 12वीं के छात्र की मौत
विज्ञापन
ऊंचागांव। गांव दौलतपुर कलां निवासी 12वीं कक्षा के छात्र को अचानक पेट में दर्द होने और उसके बाद उल्टी आने से मौत हो गई। दवा खाने के एक घंटे बाद उसे उल्टियां होने लगीं और उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र के स्कूल में दो मिनट का मौन धारण कर छुट्टी कर दी गई।
नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां निवासी जब्बार का 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जैद नरसेना स्थित गणेश स्मारक आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा बारहवीं का छात्र था। पिता जब्बार ने बताया कि जैद बिल्कुल स्वस्थ था और सोमवार को उसने खेत में कार्य भी कराया था। सोमवार शाम को खाना खाने के बाद कुछ देर मोबाइल चलाया और फिर सो गया। रात करीब दो बजे सोते समय जैद को अचानक पेट में दर्द उठा।
पड़ोस के चिकित्सक को बुलाकर दिखाया। चिकित्सक ने जैद को खाने के लिए दवा दी। दवा खाने के करीब एक घंटे बाद उल्टी करते-करते उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने जैद को कौन सी दवा दी, इसकी परिजनों को कोई जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
छात्र की मौत का कारण क्या रहा, इसकी जांच कराई जाएगी। छात्र को कोई पूर्व में बीमारी रही या नहीं, यह रिपोर्ट देखने के बाद पता चलेगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ