{"_id":"5b69d5934f1c1b827d8b728c","slug":"121533662611-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार
- घर के बाहर छप्पर में सो रहे थे परिवार के लोग
- घटना से मची अफरातफरी, मलबे में दबा सामान
अमर उजाला ब्यूरो
छतारी। क्षेत्र के गांव रूंसी में सोमवार देर रात एक मकान भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत रही कि परिवार के लोग घर के बाहर छप्पर में सो रहे थे। ईंट लगने से परिवार की महिला चोटिल हो गई। वहीं मलबे के नीचे दबने से गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की है।
गांव रूंसी निवासी प्रकाश सिंह पुत्र रामस्वरूप मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार रात प्रकाश सिंह परिवार के साथ घर के बाहर छप्पर में सो रहा था। देर रात अचानक मकान भरभरा कर गिर पड़ा। मकान के गिरने की आवाज सुनकर परिवार में अफरातफरी मच गई। हादसे के दौरान प्रकाश की पत्नी के हाथ में चोट लग गई। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहीं घर में रखा सिलेंडर-चूल्हा, कपड़े, अनाज आदि के दबने से पीड़ित को काफी नुकसान हुआ है। सूचना पर लेखपाल, ग्राम प्रधान आदि ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।