फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   12 pregnant women and 30 children did not get vaccinated due to Ramadan

Bulandshahar News: 12 गर्भवती, 30 बच्चों ने रमजान के चलते नहीं लगवाया टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
12 pregnant women and 30 children did not get vaccinated due to Ramadan
बुलंदशहर/गुलावठी। जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए किए जा रहे निशुल्क नियमित टीकाकरण का सोहनपुर गांव में विरोध किया जा रहा है। इनमें 12 गर्भवती महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं। ये सभी एक ही समुदाय के है और रमजान के चलते टीकाकरण का विरोध कर रहे हैं। संबंधित को टीकाकरण करने के लिए डब्ल्यूएचओ के साथ जिले के स्वास्थ्य अफसर प्रयास में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में विभाग नियमित टीकाकरण का अभियान चला रहा है। इसमें टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जा रहे है। लेकिन गुलावठी क्षेत्र के गांव सोहनपुर में नियमित टीकाकरण का ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे है।
विज्ञापन

काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण टीकाकरण लगवाने को राजी नहीं है। हालांकि पूर्व में वंचित 25 गर्भवती महिलाओं में 13 को राजी कर टीका लगाया गया, जबकि 12 गर्भवती महिलाएं एवं उनके परिजन रमजान के चलते टीका लगवाने से मना कर रहे है। इनमें छह ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें टिटनेस का टीका नहीं लगा है। वहीं, 67 बच्चों में 37 बच्चों को टीका लगाया गया, जबकि 30 बच्चों को टीका लगवाने में टीम जुटी हैं। इसमें 13 बच्चों के परिजन टीकाकरण का विरोध कर रहे हैं। वहीं,
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सोहनपुर निवासी अजहर के परिवार ने बीते दिनों टीकाकरण का विरोध किया था। यह दावा ग्राम प्रधान ने किया है। अजहर की पत्नी शाइस्ता के टिटनेस का टीका न लगने पर 19 फरवरी को घर पर ही प्रसव हो गया। नवजात की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में संबंधित में नियोनेटल टिटनेस की पुष्टि हुई, उपचार के दौरान 28 फरवरी को नवजात ने दम तोड़ दिया।
--
ग्राम प्रधान व राशन डीलर कर रहे अपील
गांव में टीका लगवाने के लिए लोगों को ग्राम प्रधान व राशन डीलर अपील कर रहे है। प्रधान कास मौहम्मद ने बताया कि टीकाकरण न कराने वाले परिवारों की जानकारी मिलने पर संबंधित के घर जाकर टीकाकरण के लिए जागरूक कर चुके हैं। लोगों को टीकाकरण के फायदे भी बताएं, लेकिन कुछ परिवार टीकाकरण नहीं करवा रहे। राशन डीलर भी इस कार्य में सहयोग कर रहे है।

--
Iसोमवार को डब्ल्यूएचओ की टीम को गांव में भेजकर दोबारा परिजनों से वार्ता की जाएगी। जिससे संबंधित को टीकाकरण किया जा सके। ग्रामीणों के संपर्क में टीम लगातार जागरूक करने में जुटी हुई है। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed