फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   12 people bitten by mad dog in Awas Vikas Colony, serious, four referred

Bulandshahar News: आवास विकास कालोनी में 12 लोगों को पागल कुत्ते ने काटा, गंभीर, चार रेफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
12 people bitten by mad dog in Awas Vikas Colony, serious, four referred
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज को एआरवी लगाते फार्मासिस्ट अरूण यादव। संवाद
बुलंदशहर। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ने से एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) की मांग भी बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को नगर के आवास विकास कालोनी में एक ही कुत्ते ने करीब 12 लोगों पर हमला कर काट लिया। इसमें चार के जख्म गहरे होने पर एआरएस के लिए दिल्ली रेफर कर दिया है। बृहस्पतिवार को अस्पताल में करीब 122 लोगों को एआरवी लगाई गई। उधर, पालिका द्वारा कुत्तों की नसबंदी व पकड़ने का कार्य न किए जाने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

नगर में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जो आए दिन बच्चों से लेकर बड़ों पर अचानक हमला कर घायल कर देते हैं। शहर में प्रतिदिन 80 से 90 लोगों को कुत्ता-बंदर हमला कर जख्मी कर रहे हैं। इसमें अधिकांश निजी अस्पताल तो 40 फीसदी लोग सरकारी चिकित्सालय में जाकर एआरवी लगवा रहे हैं। नगर के डीएम रोड स्थित आवास विकास कालोनी निवासी बुजुर्ग राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पत्नी मिथलेश दूध लेकर आ रही थी। तभी एक पागल कुत्ते ने उनकी जांघ पर काट लिया। इसके अलावा घर के पास रहने वाले प्रमोद शर्मा के लड़के को भी काट लिया। बताया कि काटने वाला कुत्ता पागल था, जो रोड पर आने वाले को काट लेता। उसने करीब 12 लोगों को काट कर गंभीर कर दिया। कालोनी के 11 लोगों ने जिला अस्पताल में जाकर एआरवी लगवाई। इसमें पत्नी मिथलेश समेत चार को एआरएस लगवाने के लिए दिल्ली रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

--
इन लोगों को काट किया जख्मी
आवास विकास कालोनी में पागल कुत्ते ने मिथलेश, निधि सिंह, मनीष, सतपाल, ललित, अंशु, सिद्धार्थ, पूजा, निधि, चमन समेत 12 लोगों को एक ही कुत्ते ने काट जख्मी किया। जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट अरूण यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को 122 ने एआरवी लगवाई। इसमें 57 को पहला, 35 को दूसरा, 15 को तीसरा व 15 को चौथा टीका लगा। चार लोगों के जख्म गहरा होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों कुत्तों का स्वभाव चिढ़चिढ़ा हो जाता है। ऐसे में इनकी चपेट में आने से बचें। कुत्ते को देख भागे नहीं, भागने पर वह काट लेते हैं। सभी सरकारी चिकित्सालय पर एआरवी लगाई जा रही है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed