फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   12 crore rupees will be spent to build 10,000 toilets in rural areas

Bulandshahar News: 12 करोड़ से ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे दस हजार शौचालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में दस हजार शौचालय और बनाने का लक्ष्य पंचायत राज विभाग को दिया गया है। शौचालय निर्माण पर 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक शौचालय पर 12 हजार रुपये खर्च करने का प्रावधान है। इसके लिए विभाग ने जिले में वंचित परिवार चिह्नित किए हैं, जिनको शौचालय का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्रत्येक सत्र में शासन से शौचालय निर्माण के लिए लक्ष्य जारी किया किया जाता है। ओडीएफ के प्रथम फेज में 2.65 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन से जो नया लक्ष्य आया है, उसके लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सर्वे कर उन परिवारों को चिन्हित किया गया है, जिनके पास शौचालय नहीं हैं। सभी गांवों में पात्र लाभार्थियों के घरों में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो शौचालय बनाए जाएंगे, उसमें एक लाभार्थी को 12 हजार रुपये मिलेंगे। पात्र लाभर्थियों को पहली किस्त में छह हजार रुपये दिए जाएंगे इसमें जब आधा शौचालय बन जाएगा तो उसकी जांच होगी। फिर छह हजार रुपये पूरा निर्माण कार्य होने पर दी जाएगी। पात्र लाभार्थियों के खातों में राशि भेजी जाएगी। इससे पहले भी चार हजार शौचालय बनवाने के लिए वंचित परिवारों का चयन किया गया था। इन्हें पहली किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed