फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   11,719 students left the expert assessment exam

Bulandshahar News: 11,719 विद्यार्थियों ने छोड़ी निपुण मूल्यांकन परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
11,719 students left the expert assessment exam
बुलंदशहर। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में बुधवार को निपुण मूल्यांकन परीक्षा हुई। पहले दिन कक्षा एक से तीन तक की परीक्षा में 11,719 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। बृहस्पतिवार को कक्षा चार से आठ तक की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

जिले के 2399 परिषदीय व 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को दिसंबर तक निपुण बनाने के लिए सोमवार को निपुण मूल्यांकन परीक्षा कराई जा रही है। पहले दिन बुधवार सुबह कक्षा एक से कक्षा तीन तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई। इन कक्षाओं के 87,200 छात्र-छात्राओं में 75,481 ने परीक्षा दी। 11,719 बच्चे अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा पर जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम से निगरानी की गई। परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरू हो गई, जो साढ़े दस बजे तक जारी रही। परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं से सवाल पूछे गए और उनके उत्तर शिक्षकों ने ओएमआर शीट पर भरे। परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर सीट स्कैन कर सरल एप पर अपलोड करने का काम शुरू किया गया। परीक्षा के लिए प्रत्येक स्कूल में पर्यवेक्षक और नोडल अधिकारियों और सचल दल की भी नजर रही। 149 नोडल अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर परीक्षा का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार अब कक्षा चार से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की निपुण मूल्यांकन परीक्षा बृहस्पतिवार को होगी। यह परीक्षा भी ओएमआर शीट पर कराई जाएगी। इसमें शामिल छात्र-छात्राएं ओएमआर शीट पर प्रश्नपत्र में शामिल प्रश्नों के उत्तर भरेंगे। परीक्षा संपन्न होने पर शिक्षक ओएमआर सीट स्कैन कर सरल एप पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन


सरल एप संचालन में आई दिक्कत
निपुण मूल्यांकन परीक्षा के समापन पर कुछ स्कूलों में ओएमआर शीट को सरल एप पर स्कैन कर अपलोड करने में दिक्कत आई। इस तरह की परेशानी बीबीनगर, स्याना, औरंगाबाद और अनूपशहर समेत अन्य स्थानों से शिक्षकों द्वारा बताई गई। इसका संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने समाधान किया। वहीं, कुछ स्कूलों में समय से पहले ही यह परीक्षा कराने की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


निपुण मूल्यांकन परीक्षा के पूरा होने के बाद शिक्षकों द्वारा सरल एप पर ओएमआर शीट अपलोड की गई। ओएमआर शीट भरने में शिक्षकों ने बच्चों की मदद की। इस परीक्षा का संबंधित अधिकारियों के अलावा पर्यवेक्षक और नोडल अधिकारियों के साथ सचल दल ने भी निरीक्षण किया। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। - डा. लक्ष्मीकांत पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed