फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   117 women are getting employment through Bank Sakhi Yojana.

Bulandshahar News: बैंक सखी योजना से 117 महिलाओं को मिल रहा रोजगार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
117 women are getting employment through Bank Sakhi Yojana.
बुलंदशहर। सरकार की महत्वाकांक्षी बैंक सखी योजना गांवों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। योजना से जुड़कर यहां की 117 महिलाओं को न सिर्फ रोजगार मिल रहा है बल्कि कमीशन से वह आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विज्ञापन

जिले की 946 ग्राम पंचायतों में करीब 14 हजार स्वयं सहायता समूहों का संचालन हो रहा है।। इनमें करीब दो लाख महिलाएं जुड़ी हैं। आज कई बैंक सखियां गांव-गांव बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर ग्रामीणों की मदद कर रही हैं। ऐसा करके वह नियमित नौकरी करने वाले पुरुषों से भी अधिक आय अर्जित कर रहीं हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत: सूबेदार सिंह ने बताया कि जिले में इस समय 117 बैंक सखी सक्रिय हैं, जो ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं। डिजिटल और वित्तीय सेवाओं की पहुंच ग्रामीणों तक सहजता से पहुंचाने में ये महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से प्रत्येक बैंक सखी को 4000 रुपये महीना मानदेय दिया जाता है। इसके साथ ही लेन-देन पर मिलने वाले कमीशन से उनकी आय और भी बढ़ जाती है। बैंक सखियां घर-घर जाकर जमा-निकासी, जनकल्याणकारी योजनाओं का सत्यापन, पेंशन, सब्सिडी आदि के भुगतान जैसी सेवाएं उपलब्ध करा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed