फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बाबा साहब की प्तिमा खंडित करने पर एससी समुदाय मेंफैला रोष

बाबा साहब की प्तिमा खंडित करने पर एससी समुदाय मेंफैला रोष

Fri, 19 Oct 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बाबा साहब की प्तिमा खंडित करने पर एससी समुदाय मेंफैला रोष
बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित करने पर फैला रोष
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में शुक्रवार तड़के बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने से एससी समाज के लोगों में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिसबल के साथ कोतवाल मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एससी समाज के लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस की ओर से दूसरी प्रतिमा स्थापित कराने के आश्वासन पर ही लोग शांत हुए।
ग्राम निजामपुर में एससी समाज की बस्ती में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात किसी ने बाबा साहब की प्रतिमा की एक उंगली खंडित कर दी। प्रतिमा खंडित होने की जानकारी पर एससी समाज के लोगों में रोष फैल गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में एससी समुदाय के लोग कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने हंगामा कर रहे लोगों को दूसरी प्रतिमा स्थापित करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उसके बाद ही एससी समाज के लोग शांत हुए। ग्राम प्रधान मेघराज सिंह ने भी एससी समुदाय के लोगों को समझा-बुझाया और शांति बनाए रखने की अपील की। प्रतिमा खंडित होने की जानकारी पर बसपा जिलाध्यक्ष कमल राजन के नेतृत्व में जिला प्रभारी प्यारेलाल जाटव, जोनल इंचार्ज यशपाल गुरूजी, जिला महासचिव सत्यदेव गौतम, राकेश गौड़, तरसे राम गुर्जर, सुदीप कुमार, विधानसभा अध्यक्ष गजराज गौतम, उमा शंकर जाटव आदि गांव नफिजामपुर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस, प्रशासन ने दूसरी प्रतिमा स्थापित करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ असामाजिक तत्व इस तरह की अमानवीय हरकत कर रहे हैं। -जिला प्रभारी प्यारेलाल जाटव
विज्ञापन
विज्ञापन

-खंडित प्रतिमा के स्थान पर दूसरी प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed