{"_id":"5aa03be44f1c1b78028b8295","slug":"11520450532-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो किसानों समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो किसानों समेत चार की मौत
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दो किसानों समेत चार की मौत
सिकंदराबाद/ककोड़। मंगलवार रात और बुधवार तड़के तहसील क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो किसानों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
पहला हादसा एनएच-91 पर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायघासी में हुआ। ग्राम चंदेरू निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि उसका चचेरा भाई रतन सिंह पुत्र सोहन सिंह मंगलवार शाम करीब छह बजे सरायघासी स्थित चाय की दुकान से चाय पीकर वापस घर लौट रहा था। तभी सड़क पार करते समय बुलंदशहर की ओर से आ रहे टेंपो चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। लोगोें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
दूसरा हादसा ककोड़ क्षेत्र के झाझर में हुआ। ग्राम उटरावली थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी विशाल ने बताया कि उसके पिता हुरमत (55) पुत्र बिहारी मंगलवार शाम करीब आठ बजे झाझर से बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रबूपुरा झाझर मार्ग पर ग्राम जादौन के पास अज्ञात वाहन से उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ आनंदवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार करते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
तीसरा हादसा बुधवार तड़के एनएच-91 पर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दरियापुर में हुआ। इसमें कायस्थवाड़ा निवासी किसान आनंद कुमार (45) पुत्र प्रेम सिंह सैनी और किसान बोली (32) पुत्र सोनपाल लोधी ने जहांगीराबाद क्षेत्र के सिवाली में जमीन खरीद रखी है। दोनों उस जमीन पर खेतीबाड़ी करते थे। मंगलवार रात वह साथी अनिल पुत्र सोमदत्त लोधी के साथ ट्रैक्टर ट्राली में आलू की बोरियां लादकर सिकंदराबाद ला रहे थे। इसी दौरान बुधवार तड़के करीब दो बजे हाईवे पर कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में ट्राली से आलू की बोरियां नीचे गिर गई। इस पर तीनों बोरियों को ट्राली में लाद रहे थे। तभी बुलंदशहर की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने तीनों को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर घायल हो गए। हादसे में रोडवेज में बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने आनंद कुमार और बोली को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनिल की हालत गंभीर बनी है। दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनाें की तहरीर पर रोडवेज चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बस को कब्जे में ले लिया गया।