फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब जुलाई में मिलेंगे बच्चों को जूते-जुराब और ड्रेस

अब जुलाई में मिलेंगे बच्चों को जूते-जुराब और ड्रेस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
अब जुलाई में मिलेंगे बच्चों को जूते-जुराब और ड्रेस
अब जुलाई में मिलेंगे बच्चों को जूते-जुराब और ड्रेस
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिषदीय स्कूली बच्चों को अभी तक जूते-जुराब और ड्रेस नहीं मिल पाई है। अब स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश हो जाएगा। ऐसे में बच्चों को जूते-जुराब और ड्रेस जुलाई माह में ही मिलेंगी। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से निशुल्क शिक्षा, पाठ्यक्रम, बैग, जूते-जुराब, ड्रेस, स्वेटर और दोपहर के समय एमडीएम के तहत भोजन की व्यवस्था की गई है। इस बार शासन और विभाग ने बच्चों को जूते-जुराब और ड्रेस अप्रैल माह में वितरित करवाने के आदेश जारी किए थे। साथ ही इसके लिए बजट जारी करते हुए लखनऊ से सैंपल भी भेज दिया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी विभागीय अफसरों ने अभी तक जूते-जुराब और ड्रेस के लिए कपड़ा खरीदने की प्रक्रिया शुरू नहीं की। अब 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश हो जाएगा। ऐसे में इनका वितरण नहीं हो सकेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि जूते-जुराब और ड्रेस का वितरण बच्चों को अब जुलाई माह में होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed