{"_id":"5be87f8fbdec226933277f85","slug":"111541963663-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से पूरे दिन भर जूझता रही पॉटरी नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से पूरे दिन भर जूझता रही पॉटरी नगरी
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम से पूरे दिन जूझती रही पॉटरी नगरी
खुर्जा। नगर में जाम के झाम से पूरे दिन लोग जूझते दिखाई दिए। नो एंट्री के दौरान भी बड़े वाहनों के घुसने से समस्या काफी बढ़ गई। त्योहार मनाने के बाद लोग घरों को लौटने लगे। इसके चलते बाजार में भीड़ बढ़ने से सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
रविवार को पॉटरी नगरी पूरे दिन जाम से दो चार होती रही। त्योहार निबटने के बाद लोग वापस अपने गंतव्यों को लौटने लगे। इसके चलते सड़कों पर सुबह से ही अच्छी खासी भीड़ नजर आई। वहीं दूसरी ओर नो एंट्री के समय भी वाहनों के घुसने से समस्या और भी गंभीर हो गई है। रविवार को सड़कों पर कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। गांधी रोड, कचहरी रोड, जंक्शन रोड, कबाड़ी बाजार, सुभाष रोड आदि मार्गों पर दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। नगर की सड़कों पर ट्रकों का आवागमन होने से समस्या और भी गंभीर हो गई। आलम यह था कि जाम से बचने के लिए लोगों ने शहर के गली मोहल्लों की सड़कों का सहारा लिया। इसके चलते गलियों में भी जाम लग गया। जाम को हटाने के लिए पुलिस के भी पसीने छूट गए।