{"_id":"66c4ca75dbf6a386c505c553","slug":"11-thousand-deceased-and-6-thousand-income-tax-payers-became-poor-taking-free-ration-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-120595-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 11 हजार मृतक और छह हजार आयकरदाता बने गरीब, ले रहे फ्री राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 11 हजार मृतक और छह हजार आयकरदाता बने गरीब, ले रहे फ्री राशन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्डधारकों की कराई जा रही ई-केवाईसी के बाद ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें साधन संपन्न लोग, आयकरदाता व मृतकों को भी प्रतिमाह सरकारी फ्री राशन दिया जा रहा है। 11 हजार ऐसी महिलाएं हैं जो अपने पति को मृतक दिखाकर विधवा पेंशन ले रही हैं। वहीं, उनके पति के नाम पर बने राशन कार्ड से हर माह राशन भी उठाया जा रहा है। जबकि छह हजार आयकरदाता और साधन संपन्न लोग भी शामिल हैं। अभी इस तरह के और भी राशन कार्डधारकों का खुलासा होगा।
शासन के आदेश पर इस समय राशन कार्डधारकों के परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराई जा रही है। इस कार्य की जिम्मेदारी कोटेदारों के साथ तहसील स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपी गई है। इस पर जिला स्तरीय अधिकारी भी लगातार रिपोर्ट प्राप्त कर रहे हैं। जिले में करीब 6.61 लाख राशन कार्डधारक हैं। इन सभी कार्डों में 26 लाख से अधिक लोग शामिल हैं। अभी तक जिले में करीब आठ लाख लोगों की ई-केवाईसी हो चुकी है। जबकि शेष की जारी है। अभी तक की शुरुआती जांच में छह आयकरदाता राशन कार्डधारक सामने आए हैं। इसके साथ ही 11 ऐसे राशन कार्डधारक हैं जिनके मृतक होने के बाद भी उनके नाम पर राशन दिया जा रहा है। सत्यापन में यह बात सामने आई है कि इन मृतकों की पत्नियां विधवा पेंशन ले रही हैं, जबकि उनके पति के नाम पर बने राशन कार्ड से प्रति माह राशन भी लिया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर ऐसे राशन कार्ड धारक भी सामने आ रहे हैं जो फ्री में सरकारी राशन ले रहे हैं, जबकि उनके पास पक्का लग्जरी घर, कार, ट्रैक्टर समेत घर में एयर कंडीशन लगे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन सभी के सामने आने के बाद अब ऐसे सभी अपात्र राशनकार्ड निरस्त किए जा रहे। अधिकतर राशन कार्ड निरस्त करते हुए उनको मिलने वाले राशन पर रोक लगा दी है।
बच्चों के आधार पर नहीं हो रही ई-केवाईसी
राशन कार्ड में शामिल पांच वर्ष से कम आयु वाले बच्चों की ई-केवाईसी नहीं हो रही, जो अब वह पांच साल से अधिक उम्र के हो चुके हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिस समय उनका आधार राशन कार्ड से सीड किया गया था तो तब लिए गए फिंगर प्रिंट अब मशीन में नहीं आ रहे हैं। ऐसे सदस्यों को आधार अपडेट कराने के लिए कहा गया है। आधार अपडेट होने के बाद ही इनकी ई-केवाईसी हो सकेगी।
विज्ञापन
जिले में ई-केवाईसी जारी है। अभी तक करीब आठ लाख लोगों की ई-केवाईसी हो चुकी है। इसमें 11 हजार मृतक और छह हजार आयकरदाता सामने आए हैं। आयकरदाता के राशन कार्ड को निरस्त किया जा रहा है। जबकि मृतकों के नाम कार्ड से हटाए जा रहे हैं। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। - अभय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।