{"_id":"57eeac764f1c1bce4b573e59","slug":"107-absent-teachers-salaries-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर 107 शिक्षकों का कटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर 107 शिक्षकों का कटा वेतन
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
107 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के आदेश पर तीन सितंबर को हुए परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। रिपोर्ट में स्कूल में गैरहाजिर मिले 107 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा गया है जबकि 13 अध्यापकों के दो एंक्रीमेंट रोक दिए गए हैं। इसके अलावा तीन शिक्षामित्रों का एक माह मानदेय भी काटा गया है।
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर तीन सितंबर को जिले भर के सभी परिषदीय स्कूलों में एक साथ निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में अध्यापक अनुपस्थित ही नहीं पाए गए थे जबकि कुछ अध्यापक और शिक्षामित्र काफी दिनों से स्कूल नहीं गए थे।
विज्ञापन
अफसरों ने अपनी-अपनी निरीक्षण की रिपोर्ट सौंप दी थी। डीएम के आदेश पर निरीक्षण के दौरान स्कूल से गायब मिले 107 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के साथ उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन