{"_id":"69341705f538b1cc610ae650","slug":"102-couples-got-married-under-cm-mass-marriage-scheme-in-bulandshahar-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: एक-दूजे के हुए 102 जोड़े, सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत लिए फेरे; कन्या को मिलेगी इतनी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: एक-दूजे के हुए 102 जोड़े, सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत लिए फेरे; कन्या को मिलेगी इतनी धनराशि
Sat, 06 Dec 2025 05:15 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 06 Dec 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
102 जोड़ों ने किया विवाह
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को स्नेहा गार्डन मैरिज होम में 102 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। सुबह 11 बजे से परंपरागत तरीके से रश्में अदा की गई। इस योजना में कन्याओं के लिए 60,000 रुपये, दहेज के सामान के लिए 25,000 रुपये और आयोजन के लिए 15,000 रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन
सुबह के 11 बजे से वेदी पर मंत्रों की गूंज के बीच जोड़ों ने सात वचनों को लेकर फेरे लिए। कुरान की आयतों के साथ निकाह पढ़ा गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से पहले दिन यानी आज 102 जोड़ों के आवेदन स्वीकार किए गए। उसी के अनुरूप दहेज और बरात के स्वागत की तैयारी की गई। जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी दहेज के सामान और अन्य प्रबंध की समीक्षा में जुटे रहे। हालांकि शासन से मिले लक्ष्य को पूरा करने में विभाग अभी काफी पीछे है।
विज्ञापन
ऐसे खर्च होगी एक लाख रुपये की धनराशि
खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना को कन्या के खाते में 60,000 रुपये। साड़ी, पायल, कुकर, पंखा, ट्रॉली बैग, डिनर सेट आदि के लिए 25,000 रुपये। आयोजन के लिए विभागीय खर्च के रूप में 15,000 रुपये का भुगतान होगा। शनिवार को शहर के स्नेहा गार्डन मैरिज होम में सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारियों ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर सौ जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न किया।
विज्ञापन