फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   तब्लीगी इज्तमा में बिन दहेज एक दूसरे के होंगे 2000 जोड़े

तब्लीगी इज्तमा में बिन दहेज एक दूसरे के होंगे 2000 जोड़े

Sun, 02 Dec 2018 12:27 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
तब्लीगी इज्तमा में बिना दहेज एक दूसरे के होंगे 2000 जोड़े
विज्ञापन


सिकंदराबाद। ग्राम दरियापुर में चल रहे तब्लीगी इज्तमा में करीब 2000 जोड़े बिना दहेज के निकाह कर समाज को संदेश देंगे। सभी जोड़ों का निकाह रविवार को कराया जाएगा। अधिकांश जोड़े निकाह के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
बुलंदशहर के दरियापुर में चल रहे तब्लीगी इज्तमा में देश के कोने-कोने से लोग पहुंच रहे हैं। विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग इज्तमा में भाग लेने के लिए आए हैं। मुफ्ती नफीस, मौलाना उवैश, मौलाना उस्मान, मौलाना ताहिर आदि ने बताया कि इज्तमा का उद्देश्य लोगों को बुराई का रास्ता छोड़कर भलाई के रास्ते पर ले जाना है। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को भी खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि आज के समय में दहेज समाज का कोढ़ बन गया है। दहेज का इंतजाम नहीं होने पर गरीब मां-बाप को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्हाेंने कहा कि इस्लाम की रूह से बेटे या बेटी के बालिग होने पर उसका निकाह मां-बाप पर फर्ज है। जितनी जल्द हो सकें मां-बाप को बालिग बच्चों का निकाह कर देना चाहिए। समय से बच्चों की शादी करने से समाज में यौन अपराधों में कमी आएगी। बताया कि बिना दहेज के शादी करने को बढ़ावा देने के लिए रविवार को इज्तमा में दो हजार जोड़ों का निकाह पढ़ाया जाएगा। यह निकाह पूरी तरह से दहेज के बिना होगा। लड़की पक्ष के लोग केवल लड़की के पहने हुए एक जोड़ी कपड़ों में विदा करेंगे। लड़का पक्ष के लोग निकाह के समय अपनी ओर से छुवारे बांट सकते हैं। रविवार को होने वाले निकाह के लिए मां-बाप ने इज्तमा में निकाह के लिए बनाए कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा दिया है। निकाह करवाने की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


अब सिकंदराबाद-खुर्जा मार्ग पर भी ट्रैफिक हुआ बंद
सिकंदराबाद/ककोड़। इज्तमा में पहुंच रही लोगों की भीड़ और उनकी सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने शनिवार को सिकंदराबाद-खुर्जा मार्ग पर भी ट्रैफिक बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन बुलंदशहर से चोला वाया खुर्जा रोड से सिकंदराबाद के रास्ते जा रहे थे। शनिवार को पुलिस ने सिकंदराबाद-खुर्जा मार्ग पर ट्रैफिक बंद कर दिया। अब बुलंदशहर की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को चोला-ककोड़ से सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे के रास्ते निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed