फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हत्या करने के बाद पत्नी का शव खेत में दबाया

हत्या करने के बाद पत्नी का शव खेत में दबाया

Thu, 17 May 2018 06:16 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
हत्या करने के बाद पत्नी का शव खेत में दबाया
बुलंदशहर पेज वन के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन


अलीगढ़ के लिए महत्वपूर्ण

हत्या करने के बाद पत्नी
का शव खेत में दबाया
- दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी पति ने दिया वारदात को अंजाम
-अलीगढ़ के गभाना पुलिस के साथ अरनिया थाना पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
अरनिया (खुर्जा)। थाना क्षेत्र के गांव ऊंचागांव के पास टीएचडीसी की जमीन पर पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दबा दिया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने तीन दिन पूर्व वारदात को अंजाम दिया। तीन दिन पूर्व अलीगढ़ जनपद के थाना गभाना में विवाहिता के गायब होने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पहुंची थाना पुलिस ने पति की निशानदेही पर जमीन की खुदाई कराने के बाद शव बरामद कर लिया।

अलीगढ़ के थाना इगलास निवासी मूलचंद्र की बेटी प्रियंका की शादी थाना गभाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी सोमवीर और दूसरी बेटी अंजली की शादी राकेश के भाई नरेश के साथ तीन साल पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी की बाद से ही दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग की जा रही थी। 14 मई को प्रियंका के पति ने अपने ससुर मूलचंद्र को सूचना दी कि उसकी बेटी कहीं भाग गई है। शक के आधार पर मूलचंद्र ने इसकी शिकायत गभाना थाना पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी पति सोमवीर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। आरोपी सोमवीर के मुताबिक वह हाथरस में रहकर जेसीबी चलाने का काम करता है। साथ में उसकी पत्नी प्रियंका भी रहती थी। 14 मई को वह जेसीबी लेकर पत्नी और छह माह की बच्ची के साथ घर आ रहा था। किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके चलते उसने रात करीब 11.30 बजे रास्ते में पड़ने वाले अरनिया थाना क्षेत्र के गांव ऊंचागांव के पास टीएचडीसी की भूमि में पत्नी की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी और शव को वहीं जमीन में दबा दिया। सोमवीर की निशानदेही पर घटना के तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को पहुंची गभाना थाना पुलिस ने अरनिया थाना पुलिस के साथ जमीन की खुदाई करवाई, जहां से शव को बरामद कर लिया गया। अरनिया थाना प्रभारी दिनेशपाल सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र होने के कारण वहां की पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed