{"_id":"59a597af4f1c1b4b738b4568","slug":"101504024495-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट की दुकानों पर छापेमारी से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट की दुकानों पर छापेमारी से मची अफरातफरी
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीट की दुकानों पर छापामारी से अफरातफरी
- बिना लाइसेंस के चल रही दुकानों को नोटिस
- पेंडिंग लाइसेंसों को जल्द बनवाने का आश्वासन
खुर्जा। प्रशासनिक और पुलिस टीम ने मंगलवार को कई मीट की दुकानों पर छापामारी की। वहां कुछ दुकानें बिना लाइसेंस के चलती हुई पाई गईं, जिनको नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान एसडीएम ने पेंडिंग लाइसेंसों को भी जल्द बनवाने का आश्वासन दिया है।
एसडीएम हिमांशु गुप्ता और सीओ रमन पाल सिंह मंगलवार को टीम के साथ नगर के मोहल्ला तरीनान, कोट समेत कई स्थानों पर पहुंचे। वहां उन्होंने संचालित हो रही मीट की दुकानों पर छापेमारी करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्हें जो दुकानें बिना लाइसेंस के चलती मिलीं, उनको नोटिस जारी किया गया।
इस दौरान दुकानदारों ने एसडीएम को अवगत कराते हुए बताया कि उन्होंने अपनी दुकानों का लाइसेंस बनने के लिए दिया हुआ है, लेकिन वह अभी तक पेंडिंग पड़ा हुआ है। जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों की समस्याओं को देखते हुए एसडीएम ने नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों को पेंडिंग लाइसेंस शीघ्र ही बनाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि नगर में किसी भी कीमत पर बिना लाइसेंस के दुकानों को नहीं चलने दिया जाएगा। दुकानदारों के पेंडिंग लाइसेंस को भी जल्द बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।