{"_id":"59a597a44f1c1bef278b45eb","slug":"101504024484-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बवाल का दिल्ली-हावड़ा पर दिख रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बवाल का दिल्ली-हावड़ा पर दिख रहा असर
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में बवाल का दिल्ली-हावड़ा पर दिख रहा असर
- आगामी 31 अगस्त तक चार एक्सप्रेस रहेगी रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा जंक्शन। हरियाणा में बवाल-आगजनी का साफ तौर पर असर दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर भी पड़ता नजर आ रहा है।
विगत एक सप्ताह से हो रहे बवाल के मद्देनजर पूर्व में भी रेलवे कई एक्सप्रेसों को रद्द कर चुका है। अब रेलवे ने चार और एक्सप्रेसों को आगामी 31 अगस्त तक के लिए रद्द कर दिया है। इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एसएस पीके गुप्ता ने बताया कि हरियाणा में राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद हुए बवाल के मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने विगत एक सप्ताह से नुकसान से बचने और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई एक्सप्रेसों को रद्द कर दिया है। आगामी आदेश में अलीपुर द्वार से चलकर दिल्ली जाने वाली महानंदा, चंड़ीगढ़ से चलकर हावड़ा तक जाने वाली कालका मेल, दिल्ली से चलकर अलीपुर की तरफ जाने वाली महानंदा और डिब्रूगढ़ से चलकर दिल्ली तक जाने वाली ब्रह्मपुत्र को आगामी 31 अगस्त तक के लिए फिलहाल रद्द कर दिया गया है। इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।