{"_id":"592b289e4f1c1ba915bdb203","slug":"1000-sacks-of-wheat-in-rains","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भीगा 1000 बोरे गेंहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भीगा 1000 बोरे गेंहू
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 29 May 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिछले दिनों बारिश में भीगे गेहूं से अफसरों ने सबक नहीं लिया। औरंगाबाद में रविवार को एक बार फिर सरकारी क्रय केंद्रों पर 1000 बोरा गेहूं भीग गया। खासबात यह है सरकारी मशीनरी गेहूं को बचाने के बजाय रविवार का अवकाश मनाने में मशगूल रही।
शासन के दावों और सख्त निर्देशों के बाद केंद्रों पर बदइंतजामी चरम पर है। केंद्र प्रभारी और कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब तक दो बार गेंहू भीग जाने के बाद भी लापरवाह कर्मचारियों ने बारिश से बचाव के लिए जरुरी व्यवस्था तक नहीं की।
विज्ञापन
केंद्र्र पर न तो तिरपाल हैं और न ही पन्नी का इंतजाम। औरंगाबाद नवीन अनाज मंडी के दो क्रय केंद्रों पर तीसरी बार एक हजार बोरा गेंहू फिर भीग गया है। वहीं ककोड़ में भी 100 बोरे गेहूं बारिश में भीग गया।
विज्ञापन
केंद्र पर गेहूं की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं थे। केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने अपना मोबाइल रिसीव नहीं किया।