{"_id":"65072fa78d3974b0d7053214","slug":"100-bed-critical-care-unit-will-be-built-in-the-district-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-4395-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिले में बनेगी 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिले में बनेगी 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट
विज्ञापन
बुलंदशहर। मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज के बाद अब जिले में 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जाएगी। चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग ने अस्पताल निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। क्रिटिकल केयर यूनिट बनने से गंभीर बीमारी के मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने जिला प्रशासन से नगर में 6000 वर्ग मीटर जमीन की मांग की है। जमीन की उपलब्धता हो जाने पर शासन को अवगत कराया जाएगा।
तीन साल पूर्व जिले को राजकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली। जिसका निर्माण अंतिम चरण में है। वहीं, इसी साल नर्सिंग कॉलेज की सौगात मिली। जो सदर तहसील के पास मेडिकल कॉलेज से चंद कदमों की दूरी पर बनेगा। वहीं, अब चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग ने क्रिटिकल केयर की जरूरत को देखते हुए मंजूरी दी है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य जमीन की तलाश में जुटी हुई हैं। क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए 4500 से 6000 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है। चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग ने जमीन को चिन्हित करने के लिए पत्र भेजा है। पत्र मिलने पर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य जमीन की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही जिला प्रशासन से भी जमीन की मांग की है।
-- -
ईदगाह रोड पर जगह है लेकिन मार्ग छोटा
जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन के पास स्वास्थ्य विभाग की जमीन है जो वर्षों से खाली पड़ी है। इस जमीन का मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने निरीक्षण किया। जमीन उपयुक्त थी लेकिन मार्ग छोटा होने के कारण सहमति नहीं दी। अगर जमीन नहीं मिलती है तो महिला अस्पताल के पुराने भवन को तोड़कर वहां अस्पताल बनाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
यूनिट में ये मिलेगी सुविधा
100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट में हर बेड पर सभी सुविधाएं मिलेंगी, जो गहन चिकित्सा इकाई में होती हैं। साथ ही अस्पताल में इसी के अनुरूप स्टाफ और चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। सभी उपकरण और संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
मेडिकल कॉलेज के साथ 100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए स्थान की खोज की जा रही है। जमीन चिन्हित करने के बाद शासन को अवगत करा दिया जाएगा। क्रिटिकल केयर यूनिट बनने से गंभीर बीमारी के मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी। - डॉ. मनीषा जिंदल, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज