{"_id":"57d2e3764f1c1ba83031b51b","slug":"10-thousand-houses-were-power-cuts-of-10-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार घरों की बिजली 10 घंटे रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार घरों की बिजली 10 घंटे रही गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
एलईडी
- फोटो : file
चिलचिलाती गर्मी में लोगों को दिनभर बिजली संकट से जूझना पड़ा। नगर क्षेत्र के करीब 10 हजार से ज्यादा घर-दुकानों की बिजली आपूर्ति करीब 10 घंटे से ज्यादा समय तक गुल रही। लगातार हुई बिजली कटौती के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर के अनूपशहर अड्डा बिजलीघर की क्षमता वृद्धि की गई। बिजलीघर की क्षमता 15 एमबीए से बढ़ाकर 20 एमबीए कर दी गई। बिजलीघर की क्षमता वृद्धि के चलते क्षेत्र से जुड़े सभी 10 हजार से ज्यादा घर-दुकानों की बिजली आपूर्ति दिनभर के लिए बाधित रही। शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बिजलीघर पर शटडाउन रहा।
विज्ञापन
बिजलीघर से जुड़े अनूपशहर अड्डा, स्याना अड्डा रोड, धमेड़ा अड्डा रोड, इस्लामाबाद, किदवई नगर, कांशीराम आवासीय कॉलोनी, उटरावली, मौसमगढ़, शिकारपुर बाईपास, काली नदी रोड आदि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। बिजलीघर जेई विनय कुमार ने बताया कि बिजलीघर की क्षमता वृद्धि की गई थी, जिससे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
लो वोल्टेज से मिलेगी राहत
अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि बिजलीघर की क्षमता वृद्धि से अब लो वोल्टेज और लोकल कटौती से राहत मिल सकेगी। एसई ने बताया कि बिजलीघर का क्षेत्र काफी बढ़ा है, जिसके कारण लो वोल्टेज और लोकल कटौती की दिक्कत रहती थी। बिजलीघर की क्षमतावृद्धि से यह समस्या अब काफी हद तक दूर हो जाएगी।