{"_id":"69caa8d2b137c876ac04e387","slug":"10-police-station-in-charges-changed-agouta-in-charge-on-line-duty-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-151113-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 10 थाना प्रभारी बदले, अगौता इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 10 थाना प्रभारी बदले, अगौता इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर किया है। एसएसपी ने जिले के 10 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वहीं अगौता थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया है।
थाना अगौता के प्रभारी अतुल कुमार की जगह थाना जहांगीराबाद से हटाकर निरीक्षक संजेश कुमार को अगौता का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, छतारी के प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार को अब जहांगीराबाद थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, निरीक्षक नरेन्द्र सिंह को शिकायत जांच प्रकोष्ठ से अब थाना छतारी का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा को अहमदगढ़ से हटाकर खुर्जा नगर के नए थाना प्रभारी बनाए गए हैं।
निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को खुर्जा नगर से अब थाना अहमदगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा को स्याना से स्थानांतरित कर शिकारपुर थाने की कमान दी गई है। निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह को नफीस सेल से अब थाना डिबाई का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक रविरतन सिंह को डिबाई से हटाकर अब स्याना थाने का प्रभार सौंपा गया है। तबादलों के इस क्रम में शिकारपुर थाना प्रभारी चन्दगीराम को अब फील्ड से हटाकर एसएसपी कार्यालय में प्रभारी शिकायत जांच प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी अविलंब अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और जनसुनवाई व अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता दें।