फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10 people including CO and doctor found corona infected

Bulandshahar News: सीओ और चिकित्सक समेत 10 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
10 people including CO and doctor found corona infected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। शनिवार को एक सीओ और एक चिकित्सक समेत 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिले में सक्रिय मामले 22 हो चुके है और वहीं, पिछले तीन दिन में 18 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। फिलहाल विभाग द्वारा सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है और लोगों से कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।

जिले में 25 मार्च से पूर्व कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं था। देश और प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़ने पर एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच का दायरा बढ़ाया तो धीरे-धीरे जिलेभर में कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। फिलहाल सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित लोग जांच में कोविड पॉजिटिव आ रहे हैं। शनिवार को पॉजिटिव आए लोगों में एक किशोर, तीन महिला और छह युवक शामिल है। इनमें एक महिला सीओ और एक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चिकित्सक भी शामिल है। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना जांच के दौरान आरटीपीसीआर लैब से 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें शिकारपुर क्षेत्र के पांच, स्याना क्षेत्र में दो और गुलावठी, सिकंदराबाद व पहासू क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति शामिल है। इन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में फिलहाल 22 केस सक्रिय है। लोगों से अपील है कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और मास्क पहनें। भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed