{"_id":"66633f6702c0db9e760ebf20","slug":"10-lakh-stolen-from-cosmetic-merchants-house-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-116924-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दिनदहाड़े कॉस्मेटिक व्यापारी के घर 10 लाख की चोरी, बेटी की शादी की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दिनदहाड़े कॉस्मेटिक व्यापारी के घर 10 लाख की चोरी, बेटी की शादी की थी तैयारी
विज्ञापन
गुलावठी। नये थाने के पीछे रामनगर मोहल्ले में शुक्रवार को चोरों ने दिनदहाड़े कॉस्मेटिक व्यापारी मुकेश कौशिक के घर से करीब 10 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर लिया। व्यापारी ने अपनी बेटी की शादी के लिए जेवरात एकत्र कर रखे थे। चोरी के समय घर पर कोई नहीं था। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी खंगाले शुरू कर दिए हैं।
पीड़ित मुकेश शुक्रवार को अपनी दुकान पर गए हुए थे। वहीं उनकी आंगनबाड़ी कार्यकत्री पत्नी सुनीता कौशिक किसी काम से ब्लॉक और बेटी गाजियाबाद गई हुई थी। घर के बाहर ताला लगा था। करीब दो बजे चोर उनके घर में घुस गए और सेफ व अलमारी के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। मुकेश के भाई दिनेश कौशिक ने बताया कि चोर दो सोने की चूड़िया, दो मंगलसूत्र, एक पेंडिल, दो जोड़ी पाजेब, पांच जोड़ी कानों के कुंडल, सोने का ओम, दो नोचपिन, चार सोने की अंगूठी, 10 जोड़ी चांदी की सेंपिल, चांदी के सिक्के, बिछुए, पुरानी सेंपिल आदि जेवरात एवं 50 हजार नकद ले गए। यह जेवरात उनके भाई व भाभी ने अपनी बेटी की शादी के लिए रखे थे। बेटी की शादी 13 जुलाई को होनी है। घटना का पता तब चला जब सुनीता घर लौटी। घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। चोरी की सूचना पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि एक बाइक पर दो लोग आए और घटना को अंजाम देकर चले गए। बताया जा रहा है कि मकान के गेट पर ताला लगा था, लेकिन गेट के बराबर से एक जीना है, जिसका दरवाजा खुला हुआ था। चोर उसी रास्ते से मकान में घुसे।
41 मिनट घर के अंदर रहे चोर
पीड़ित के भाई दिनेश का मकान बराबर में है। इसमें सीसीटीवी लगे हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोर 2:05 बजे आए और 2:46 मिनट तक घर में रहे। इसके बाद जेवरात लेकर फरार हो गए। दिनेश ने बताया कि घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस 25 मिनट बाद आई।
विज्ञापन
चोरी की वारदात रोकने में पुलिस फेल
कस्बे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकामयाब है। करीब डेढ़ माह पूर्व चोर मोहल्ला रामनगर में ही एक इमाम के घर से 50 हजार की नकदी और सोने व चांदी के जेवरात चोरी हो चुका है। स्पेयर पार्ट्स व्यापारी नरेश चंद सैनी के घर पर भी करीब 18 लाख रुपये की चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया था।
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही चोरों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
- पूर्णिमा सिंह, सीओ सिकंदराबाद