फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10 lakh cheated in the name of setting up a solar plant after seeing the approval letter from the ministry

Bulandshahar News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ मंत्रालय का स्वीकृति पत्र दिखा सोलर प्लांट लगाने के नाम पर 10 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात के गांव सराय छबीला निवासी एक किसान से कृषि भूमि पर सोलर प्लांट लगवाने के नाम पर दस लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने पीड़ित को मंत्रालय का स्वीकृति पत्र भी दिखाकर 60 हजार रुपये महीना देने का लालच दिया था। बाद में पीड़ित ने जांच की तो पता चला कि मंत्रालय का स्वीकृत पत्र फर्जी है। पीड़ित की शिकायत पर देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव सराय छबीला निवासी जयकरण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी गांव में कृषि भूमि है। अमित निवासी गांव अमरपुर, थाना किठोर, मेरठ ने उसकी भूमि पर सोलर प्लांट लगवाने की योजना व लाभ के बारे में बताया। साथ ही उसने सुशील सिंह निवासी लाल पार्क कॉलोनी, मवाना रोड मेरठ व सुशील के पार्टनर कपिल से मिलवाया।
विज्ञापन

सुशील कुमार व उसके पार्टनर कपिल ने बताया कि उनकी कंपनी सोलर प्लांट लगवाने का कार्य करती है। आरोपियों ने उसकी कृषि भूमि देखकर इसे सोलर प्लांट लगवाने के लिए पर्याप्त बताया। साथ ही सोलर प्लांट लगवाने पर उसे 60,000 रुपये प्रतिमाह जमीन का किराया देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने कहा कि प्लांट लगवाने के लिए पहले 10 लाख रुपये खर्च करने होंगे, प्लांट चालू होने के बाद वापस कर दिए जाएंगे। उनकी बातों में आकर आरोपियों को विभिन्न तिथियों व अलग-अलग माध्यमों से दस लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद अनुबंध पत्र भी तैयार कर उन्हें दिया गया।
आरोपियों ने उसके पुत्र के मोबाइल पर नवीन और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालाय, दिल्ली का एक पत्र भी भेज दिया और जल्द ही प्लांट लगवाने का आश्वासन दिया। कुछ समय बाद आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।

मंत्रालय के भेजे गए पत्र की जांच की गई तो पता चला कि वह भी फर्जी था। आरोपियों से धनराशि वापस मांगी तो उन्होंने उसे वापस करने से मना कर दिया। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने पर धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed