फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1.5 lakhs fine levied in case of power theft.

पकड़ी बिजली चोरी, डेढ़ लाख जुर्माना वसूला

Fri, 08 Jan 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 08 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
1.5 lakhs fine levied in case of power theft.
विजिलेंस चेकिंग के दौरान एक बैंक में अफसरों ने बिजली चोरी पकड़ी। बैंक में मीटर बाईपास करके बिजली चोरी की जा रही थी। विजिलेंस ने बैंक से करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर के टांडा में 10 बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। विजिलेंस प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मोहरसा में चेकिंग के दौरान एक बैंक चोरी की बिजली से चलता मिला।
विज्ञापन


बैंक को मीटर बाईपास करके डायरेक्ट चोरी से चलाया जा रहा था। आनन-फानन में बैंक भवन स्वामी ने करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना दे दिया।

इसके अलावा नगर के अनूपशहर अड्डा बिजलीघर क्षेत्र के अंतर्गत बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया। जेई विनय कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव दोहरी और टांडा में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed