{"_id":"3ea3e520-d202-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bulandseher-sex-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडी पुलिस ने 'कॉलगर्ल' बनकर पकड़वाए जिस्म के सौदागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेडी पुलिस ने 'कॉलगर्ल' बनकर पकड़वाए जिस्म के सौदागर
बुलंदशहर/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2013 07:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन जिस्मफरोश के अंतर्गत रात में महिला कांस्टेबलों के हाथ में कमान थीं। महिला कांस्टेबल पकड़े गए दलालों से ग्राहकों को फोन करातीं और उनके इंतजार में खड़ी हो जातीं।
विज्ञापन
आरोपी के मौके पर आते ही उन्हें दबोच लिया जाता था।
यह सिलसिला देर रात तक शहर की गलियों में चला। शहर में रविवार की देर रात यह भी चर्चा होती रही कि पकड़े गए कुछ लोगों को पुलिस ने अभयदान दे दिया है। ये वो लोग थे जिन्हें झांसा देकर महिला कांस्टेबलों ने दबोचा था।
विज्ञापन
शनिवार रात पुलिस ने नगर की गलियों में छापामारी कर जिस्म के सौदागारों को दबोचा था। इसके बाद पुलिस ने नगर और देहात क्षेत्र के होटलों में छापामारी की। शाम तक पुलिस ने लगभग 35 महिलाओं को दबोच लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद भी पुलिस का ऑपरेशन जारी था। देर रात पुलिस ने पकड़ी गई दलालों की उनके मोबाइल से ग्राहकों से बात कराईं और महिला कांस्टेबलों को मौके पर भेजकर कई आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने कई आरोपी ग्राहकों को दबोचकर हवालात में डाला।
किसकी सिफारिश पर गार्डों को छोड़ा!
जानकारी के मुताबिक महिला कांस्टेबलों ने नगर के एक कालेज के दो गार्डों को भी झांसा देकर पकड़ा था, लेकिन बाद में उन्हें बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया है।