फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth's body found severed in two on the tracks.

Budaun News: ट्रैक पर दो हिस्सों में कटा मिला युवक का शव

Sun, 28 Jun 2026 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Youth's body found severed in two on the tracks.
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर में रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय युवक का दो हिस्सों में कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मामला अवसाद के चलते आत्महत्या का बताया गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान वीरेश (22) पुत्र होशियार निवासी गांव सुकुटिया थाना सिरौली (बरेली) के रूप में हुई। रविवार दोपहर आसफपुर क्षेत्र से गुजर रही रेलवे लाइन पर उसका शव दो हिस्सों में पड़ा मिला। ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जीआरपी बरेली ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed