{"_id":"6ae245289a6808043101df24","slug":"teenage-girl-dies-of-fever-she-was-undergoing-treatment-at-a-private-hospital-in-chandausi-badaun-news-c-123-1-sbly1001-176464-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बुखार से किशोरी की मौत, चंदौसी के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बुखार से किशोरी की मौत, चंदौसी के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
विज्ञापन
बिसौली। दिसौलीगंज गांव में फैल रहे बुखार के बीच 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। प्रमोद शाक्य की बेटी शालनी को पांच दिन पहले बुखार आया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
बिसौली क्षेत्र के गांव दिसौलीगंज में जगह-जगह फैली गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गांव में अब तक फॉगिंग नहीं कराई गई है। न ही एंटी लार्वा दवा का ही छिड़काव कराया गया है। इसकी वजह से दिन के साथ-साथ रात में मच्छरों के आतंक और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
किशोरी की मौत के बाद ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। सुमित शाक्य, सुबोध शाक्य, कौशल तिवारी का कहना है कि गांव में करीब 40 से 50 लोग बुखार से पीड़ित हैं। बावजूद इसके गांव में अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई शिविर तक नहीं लगाया गया है। वहीं, अभिषेक सिंह, गौरव आदि ने ने गांव में नियमित सफाई, जलभराव दूर कराने और मच्छरों से बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की, ताकि समय रहते बीमारी पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
-- -
दिसौलीगंज में किशोरी की बुखार से मौत होने की जानकारी नहीं है। गांव में टीम को भेजकर जानकारी कराएंगे कि शालनी की मौत की वजह रही। -विपिन वर्मा, एमओआईसी सीएचसी, सैदपुर