{"_id":"69f24af19684467369079fea","slug":"youth-who-went-fishing-drowns-in-ramganga-search-underway-badaun-news-c-123-1-bdn1036-162677-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मछली पकड़ने गया युवक रामगंगा में डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मछली पकड़ने गया युवक रामगंगा में डूबा, तलाश जारी
विज्ञापन
दातागंज। दुधारी गांव का एक युवक बुधवार सुबह रामगंगा नदी में डूब गया। युवक अपने साथियों के साथ मछलियां पकड़ने गया था। तभी वह फिसलकर गहरे पानी में गिर गया। घटना के बाद उसका पता नहीं मिल पाया है।
दुधारी गांव निवासी अनेकपाल का पुत्र रामसेवक बुधवार सुबह करीब आठ बजे हजरतपुर थाना क्षेत्र के नगरिया खनू और बिहारीपुर गांवों के बीच रामगंगा नदी में गंगा एक्सप्रेसवे पुल के पास अपने साथियों के साथ मछली पकड़ रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया। वह नदी के तेज बहाव में बह गया।
बताया जा रहा है कि इस स्थान पर नदी की गहराई बहुत अधिक है। रामसेवक के साथियों ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया, जिससे आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। पानी की अत्यधिक गहराई के कारण कोई भी नदी में कूदने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। सूचना मिलने पर रामसेवक के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद कुछ तैराक और गोताखोरों ने नदी में उतरकर उसकी तलाश शुरू की। हजरतपुर थाना पुलिस भी उसको खोज रही है। संवाद