फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth trapped in 40 feet deep well, released rescue mission

40 फीट गहरे कुएं में फंसा युवक, रेस्क्यू अभियान जारी

Thu, 01 Jun 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नूरपुर पिनौनी।
अमर उजाला ब्यूरो नूरपुर पिनौनी। Updated Thu, 01 Jun 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth trapped in 40 feet deep well, released rescue mission
रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
इस्लामनगर के गांव कोहरा में कुएं में ढांग गिरने से हादसा      
विज्ञापन

दिन में 12 बजे गिरी ढांग, रात तक नहीं निकाला जा सका      

थाना इस्लामनगर के गांव कोहरा में गुरुवार दोपहर कुएं में मिट्टी की ढांग गिरने से एक युवक करीब 40 फीट गहराई में फंस गया। आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन रेस्क्यू में जुट गया। उसे देर रात तक बाहर नहीं निकाला जा सका था। मौके पर तहसीलदार बालकराम और इंस्पेक्टर चरन सिंह फोर्स के साथ जमे हुए हैं। रात आठ बजे तक 26 फीट खोदाई की जा सकी थी।      

थाना इस्लामनगर के गांव कोहरा निवासी 34 वर्षीय किशनपाल पुत्र कंचन सिंह का खेत गांव के पास ही है। खेत में उसका कुआं हैं। इसी में मोटर लगाकर खेतों की सिंचाई होती है। रविवार दोपहर किशनपाल 40 फीट गहराई में उतरा। वह कुएं की और गहराई बढ़ा रहा था। इसी दौरान ऊपर से मिट्टी की ढांग गिर गई। इससे किशनपाल कुएं में नीचे दब गया। गांव के लोगों को पता लगा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। काफी कोशिश के बाद भी जब लोगों को कामयाबी नहीं मिली तो पुलिस को खबर दी गई। तहसीलदार बिल्सी बालकराम और इंस्पेक्टर इस्लामनगर चरन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जेसीबी मंगाकर खोदाई चालू कराई गई। देर रात तक मौके पर करीब 26 फीट खोदाई की जा चुकी थी। रात होने की वजह से यहां रोशनी का भी इंतजाम करना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। किशनपाल के कई घंटे से 40 फीट गहराई में फंसे होने की वजह से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed