फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth running a stall at Kachhla Fair dies after bike collides with a bull.

Budaun News: सांड़ से बाइक टकराने पर कछला मेला में दुकान लगाने वाले युवक की मौत

Thu, 20 Aug 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Youth running a stall at Kachhla Fair dies after bike collides with a bull.
नन्हे की मौत के बाद रोती महिलाएं। संवाद
बदायूं। नगर पंचायत कछला निवासी नन्हे पुत्र राजू की बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में गंभीर घायल होने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 11 बजे नन्हे (18) कछला तिराहे से उझानी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सांड़ से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
नन्हे कछला गंगा घाट पर शिव भक्तों के कपड़े और माला की दुकान लगाते थे। मंगलवार रात भीड़ कम होने पर वह दुकान बंद कर घर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन घर न पहुंचकर उझानी की ओर चले गए। परिजनों ने बताया कि नन्हे की अगले वर्ष शादी होने वाली थी।
विज्ञापन

उझानी सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
---
भरकुईंआ में सांड़ के हमले में किसान घायल
सिलहरी। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव भरकुईंआ में मंगलवार सुबह सांड़ के हमले में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अमित श्रीवास्तव (38) पुत्र प्रकाश श्रीवास्तव सुबह करीब 8 बजे अपने खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत से लगभग 25 मीटर दूर रास्ते में एक सांड़ घूम रहा था। किसान ने उसे देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन वह आक्रामक हो गया और पीछे से हमला कर दिया। सांड़ ने अमित को सींगों से उठा-उठाकर जमीन पर पटक दिया। पास के खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह सांड़ को भगाया। तब तक अमित गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। संवाद

नन्हे की मौत के बाद रोती महिलाएं। संवाद

नन्हे की मौत के बाद रोती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed