फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   youth misdeeds with teen girl in the field in budaun

Budaun News: खेत पर गई किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 10 Sep 2025 06:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 06:22 PM IST
सार

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने गांव के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
youth misdeeds with teen girl in the field in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र में घास लेने गई किशोरी को गांव के ही युवक ने खेत में खींच लिया। नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेहोशी की हालत में किशोरी को खेत में छोड़कर युवक भाग गया। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मंगलवार शाम को 16 वर्षीय बेटी पशुओं को चारा लेने खेत पर गई थी। वहां गांव के ही युवक ने उसको पकड़ लिया और बाजरे के खेत में ले जाकर कुछ नशीला पदार्थ खिलाने के बाद दुष्कर्म किया। जब बेटी की हालत बिगड़ी तो युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। 
विज्ञापन


इधर, बेटी घर नहीं पहुंची तो परिजन खेत पर पहुंचे, जहां वह बेहोशी की हालत में मिली। बेटी को लेकर परिवार के लोग घर पहुंचे। बेटी ने पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद बुधवार सुबह तहरीर दी। इंस्पेक्टर उघैती अवधेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed