फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth jumps into the Ganges from Kachhla Bridge; breathing restored after CPR.

Budaun News: कछला पुल से गंगा में कूदा युवक, सीपीआर देने से लौटीं सांसें

Fri, 04 Sep 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Youth jumps into the Ganges from Kachhla Bridge; breathing restored after CPR.
गंगा पुल से कूदने के बाद बचाए युवक को देखने उमड़ी भीड़। संवाद
बदायूं। बिसौली थाना क्षेत्र के प्रेम कॉलोनी दत्तौरी रोड निवासी राजीव गुप्ता (40) पुत्र तेजपाल गुप्ता ने बृहस्पतिवार अपराह्न करीब दो बजे कछला पुल से गंगा में छलांग लगा दी। घटना से पुल पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद नगर पंचायत के कर्मचारी डेविड तोमर और गोताखोर नन्हे कश्यप ने करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद राजीव को बेहोशी की हालत में गंगा से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

युवक के गंगा में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक की हालत गंभीर देख नगर पंचायत कर्मचारी ने सीपीआर दिया। सीपीआर देने के बाद राजीव की सांसें लौट आईं। शरीर में भरा पानी भी बाहर निकल गया। इसके बाद युवक को उझानी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि युवक को बेहोशी की हालत में गंगा से बाहर निकाला गया था। मौके पर ही सीपीआर के माध्यम से उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के लिए उझानी सीएचसी भेजा गया है। गंगा में कूदने का कारण जानने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed