{"_id":"6a5a85fe75dc3d22d20c4176","slug":"youth-from-badaun-stabbed-to-death-in-panchkula-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168708-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदायूं के युवक की पंचकूला में चाकू से गोद कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदायूं के युवक की पंचकूला में चाकू से गोद कर हत्या
विज्ञापन
कपिल फाइल फोटो
औरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक युवक की बृहस्पतिवार की रात चंडीगढ़ के पंचकूला क्षेत्र में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहकर जूस का ठेला लगाकर परिवार की आर्थिक मदद करता था।
थाना क्षेत्र के गांव औरछी निवासी राजाराम परिवार के साथ कुछ महीने पहले ही पंचकूला मजदूरी करने गए थे। वह चंडीगढ़ के पंचकूला में एमडीसी सेक्टर-4 में रहते थे। उनके साथ बड़ा बेटा कपिल भी जूस का ठेला लगाकर परिवार की आर्थिक मदद किया करता था।
राजाराम गली-गली घूमकर सब्जी बेचने का काम किया करते थे। फोन पर हुई बातचीत में राजाराम ने बताया कि उनके बेटे कपिल को उसके दो दोस्त बृहस्पतिवार देर शाम घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद उसे चाकू से गोद कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कपिल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के शव का चंडीगढ़ में पोस्टमॉर्टम कराया गया। पंचकूला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला के सकेतड़ी रोड स्थित भाजपा कार्यालय के समीप पार्क में हुए विवाद के दौरान चाकू मारकर हत्या की गई थी।
शुरुआती जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश खत्म करने के लिए दोनों पक्ष पार्क में बातचीत करने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई और मारपीट के बाद आरोपियों ने कपिल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। इधर, एसपी देहात डॉ हृदेश कठेरिया का कहना है कि इस संबंध में युवक के परिजनों ने कोई संपर्क नहीं किया है।