{"_id":"64f784870a9b73a51b0c6968","slug":"youth-found-unconscious-died-while-being-taken-to-bareilly-badaun-news-c-4-1-bly1028-242250-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेहोश मिला युवक, बरेली ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेहोश मिला युवक, बरेली ले जाते समय मौत
Wed, 06 Sep 2023 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
उसावां। वार्ड दस निवासी सुनील कुमार (24) मंगलवार को वाराकलां पुलिस चौकी के नजदीक बेहोश पड़ा मिला। परिवार वाले उसे बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
सुनील पुत्र वेदराम रक्षाबंधन वाले दिन बुलाने पत्नी रूबी को बुलाने शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के गांव सनाय गया था। युवक के बड़े भाई मनोज ने बताया कि सुनील की पत्नी रूबी एक माह पहले अपने मायके चली गई थी। वह घर से काफी सामान ले गई थी। उस दौरान सुनील खेत पर गया हुआ था। उसने बताया कि छह-सात दिन से रूबी सुनील को कॉल कर रही थी। इससे रक्षाबंधन वाले दिन सुनील अपने दो रिश्तेदारों के साथ सनाय गया था।
मंगलवार शाम वाराकलां पुलिस चौकी से सूचना मिली कि सुनील बेहोशी की हालत में सड़क पर मिला है। इसके बाद परिजन वाराकलां पुलिस चौकी पहुंच गए और सुनील को लेकर उसावां आए। यहां से युवक को बरेली रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी रास्ते में मृत्यु हो गई। उसकी शादी शादी 2018 में हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं है। परिवार वाले जहर देकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।