{"_id":"67574e42a59a0730d1014bd2","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murderyouth-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-badaun-news-c-123-1-bdn1007-130698-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ससुराल वालों ने परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
गांव नरऊ बुजुर्ग निवासी प्रदीप उर्फ छविराम (30) पुत्र केहरी संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को तड़के बिस्तर पर मृत पड़े मिले। परिजनों ने बताया कि प्रदीप शराब पीने का आदी था। रविवार रात वह शराब पीकर घर आया और खाना खाकर सोने चला गया। रात में उसके पिता ने देखा तो वह मृतावस्था में चारपाई पर पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना युवक के ससुराल वालों को दी। सूचना पर पहुंचे ससुराल वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में सहमति बन गई और बाद में पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने लगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि युवक की मौत बीमारी से हुई है। इस मामले की कोई तहरीर भी नहीं मिली है।