फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies, two injured in unknown vehicle collision

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Sat, 10 Apr 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, two injured in unknown vehicle collision
अलापुर (बदायूं)। गभियाई नगला के नजदीक बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। तो वहीं युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। युवक हादसे के दौरान हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम सोवरन नगला निवासी महेंद्र (25) पुत्र वीरपाल और उनके गांव के कुलदीप पुत्र कल्लू व सुधीर पुत्र नेत्रपाल बृहस्पतिवार रात बाइक से अपनी रिश्तेदारी में इकलहरी गांव जा रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। बताते हैं कि उनकी बाइक गभियाई नगला के नजदीक पहुंची थी कि उसी समय उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक वह सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। राहगीरों ने जब उन्हें घायल अवस्था में पड़े देखा, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों युवकों को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

जहां महेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। बताया जा रहा है कि महेंद्र अपने परिवार में अकेला था। उसकी छह साल पहले शादी हुई थी लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं था। इससे उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed