फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies due to electrocution

Budaun News: करंट लगने से युवक की मौत

Mon, 12 Feb 2024 07:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
ब्रजेश यादव का फाइल फोटो।
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा में रविवार रात करंट लगने से 28 वर्षीय ब्रजेश यादव की मौत हो गई। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। सोमवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम सर्वा निवासी ब्रजेश यादव पुत्र ईश्वरी खेतीबाड़ी करता था। परिवार वालों का कहना है कि ब्रजेश रविवार रात अपने घर की छत पर गया था। छत पर बिजली की केबल पड़ी हुई थी। वह कहीं से कटी हुई थी, जिससे युवक को करंट लग गया और वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। इससे परिवार वाले उसे रात में ही मुरादाबाद ले गए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सुबह परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि ब्रजेश की बहन रूपवती की दो मार्च को शादी है। बुधवार को उसकी लगन जा रही है। इससे परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है। ब्रजेश की पत्नी सीमा का बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed