{"_id":"618c141558fa032343191c57","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-in-a-tea-shop-badaun-news-bly465708663","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय की दुकान में फंदे पर लटककर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय की दुकान में फंदे पर लटककर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गणेश गौंटिया में बुधवार सुबह युवक ने चाय की दुकान में फंदे पर लटककर जान दे दी। परिवारवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर युवक का शव परिवारवालों को सौंप दिया।
गणेश गौटिया निवासी प्रताप उर्फ रानू (27) पुत्र राजेंद्र प्रसाद बुधवार सुबह छह बजे घर से चाय नाश्ता कर निकला था। परिवार वालों के मुताबिक उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इससे परिवारवाले भी परेशान थे। वह दोपहर तक युवक को तलाश करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना मिली कि उझानी के बसोमा में एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है। परिवार वाले वहां भी गए लेकिन वह शव दूसरे युवक का निकला। दोपहर बाद परिवार वालों ने घर से सौ मीटर दूर चाय की दुकान का शटर उठाया। जहां युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई लेकिन परिवारवालों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिवारवालों को सौंप दिया है। परिवार वालों ने बताया कि युवक शादीशुदा है। वह कुछ समय से मानसिक अस्वस्थ था। संवाद