{"_id":"66f6cf7f3da8db9a390dd666","slug":"youth-cheated-in-the-name-of-job-report-filed-badaun-news-c-123-1-sbly1029-126529-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नौकरी के नाम पर युवकों से ठगी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नौकरी के नाम पर युवकों से ठगी, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 27 Sep 2024 09:00 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज के गांव राजपुर निवासी पिंकू पुत्र राजाराम ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिंकू का कहना है कि वह नौकरी पाने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसके ही गांव के रहने वाले वीरेश कुमार सिंह व विवेक कुमार सिंह ने उनको गुजरात में एक अच्छी नौकरी दिलाने की बात कही। दोनों पर विश्वास करते हुए अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र उसको दे दिए। इसके बाद दोनों उसको व उसके भाई सचिन को गुजरात ले गए।
गुजरात में एक फैक्टरी में ले जाकर बताया कि यहां काम करना है। 25 हजार रुपये हर महीने वेतन मिलेगा। दोनों भाइयों को फैक्टरी में छोड़कर चले गए। एक महीना पूरा होने के बाद वेतन नहीं आया। जैसे-तैसे वह घर लौटकर आए।
विज्ञापन
जब दोनों से अपना वेतन तथा शैक्षिक प्रमाण पत्र मांगे तो वीरेश व विवेक ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर दोनों भाइयों ने अदालत में शिकायत की। अदालत के आदेश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।